जनप्रतिनिधियों ने दिशा की बैठक मे जन कल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा


न्यूज विजन। बक्स
सांसद सह अध्यक्ष, दिशा सुधाकर सिंह की अध्यक्षता सोमवार को दिशा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी साहिला, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, एसपी शुभम आर्या के अलावा सभी विधायक, जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा जिला एवं प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में जिले के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। इस क्रम में निम्नलिखित विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में शिक्षा विभाग, विकास योजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, जल संसाधन एवं जलापूर्ति, कृषि विभाग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, विद्युत आपूर्ति एवं संबंधित सेवाएं आदि योजनाओं की समीक्षा की गई।
सांसद ने सभी विभागों से उनकी योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियां, समस्याएं एवं चुनौतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। सांसद ने
सभी विभाग जनकल्याणकारी योजनाओं में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु नियमित अनुश्रवण करने, जल आपूर्ति, कृषि एवं विद्युत से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता एवं नियमितता बनाए रखने, सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने एवं समय-समय पर प्रगति से अवगत कराने का निर्देश दिया गया। सांसद ने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी विभाग जिले के समग्र एवं संतुलित विकास हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही संपन्न हुई।





