OTHERS

नेशनल ट्राइबल संवाद में बक्सर से रामजीत गोंड ने किया बिहार का नेतृत्व

झारखंड के जमशेदपुर में ट्राइबल संवाद 2025 में 26 राज्यों से 153 जनजाति समुदाय के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
झारखंड राज्य के जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा बिरसा मुंडा कि 150वीं जयंती पर ट्राइबल संवाद आयोजित किया गया जिसमें देश के 26 राज्यो से 153 जनजाति (आदिवासी) समुदाय के समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए साथ ही बिहार राज्य से 5 आदिवासी कार्यकर्ता भी शामिल रहें।

 

 

ट्राइबल संवाद कार्यक्रम में बक्सर के पवनी गांव निवासी रामजीत गोंड एक छोटे से गांव से निकल कर बिहार ही नहीं बल्कि देश के आदिवासियों का नेतृत्व कर रहे हैं। रामजीत गोंड ने ट्राइबल संवाद के दौरान देश के आदिवासियों को बताया कि हम किसी समुदाय कि बात नहीं करते हैं बल्कि हम आदिवासीयत बचाने की बात करते हैं और वह आदिवासियत जो प्रकृति व पर्यावरण को संरक्षित करने की बात करता है अगर देश के संस्कृति को बचाना है तो फिर देश के आदिवासीयत को बचाना पड़ेगा साथ ही रामजीत गोंड ने बताया कि हम राज्य के आदिवासियों का जल जंगल जमीन, शिक्षा, सम्मान व सांवैधानिक अधिकार दिलाने का काम करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button