तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वुशू खेल प्रतियोगिता बालक/बालिका (अंडर-19) का हुआ भव्य शुभारम्भ


न्यूज़ विज़न। बक्सर
गुरुवार को खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) वुशू खेल प्रतियोगिता बालक/बालिका (अंडर-19) का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ. विद्यानंद सिंह, पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य एवं उप विकास आयुक्त बक्सर, श्री आकाश चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जो कि 20 नवम्बर से 22 नवम्बर तक नगर भवन में चलेगा।
जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में खेल की महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं खिलाड़ियों को अनुशासित ढंग से खेलते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना दी गई। उन्होंने बताया कि वुशू शरीर को मज़बूत बनाने के साथ-साथ मन को भी अनुशासित करता है। यह तेज़ी, लचीलापन, फुर्ती और सहनशक्ति बढ़ाने में बहुत प्रभावी माना जाता है। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को शॉल, मोमेंटो, एवं पुष्प गुच्छ देकर विशेष कार्य पदाधिकारी विनीत कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। वरीय उप समाहर्ता उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आलोक कुमार वत्स द्वारा उप विकास आयुक्त महोदय को शॉल, मोमेंटो, एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। रवि बहादुर सिंह वरीय उप समाहर्ता द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर को शॉल, मोमेंटो, एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार शारीरिक शिक्षक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया लाल सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, मदन कुमार कार्यपालक सहायक एवं सत्येंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, लाला शाहब, सत्येंद्र सिंह यादव, त्रिलोकी नाथ तिवारी, संजय कुमार सिंह, मोहन सिंह, मो. मुस्लिम, धर्मेंद्र कुमार, राकेश रंजन उपाध्याय, गुरुश कुमार उपाध्याय, सावित्री सिंह, शम्मा परवीन, उषा मिश्रा, अंजू कुमारी, उर्मिला, लवली दर्शनम आदि शारीरिक शिक्षकों की अहम भूमिका रही।
वीडियो देखें :





