बक्सर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के पहले चार राउंड पूरे, सभी सीटों पर कैंडिडेट्स के बीच कड़ी टक्कर


राजपुर विधानसभा : संतोष कुमार निराला की बढ़त बरकरार
राजपुर विधानसभा क्षेत्र से संतोष कुमार निराला ने शुरुआती चार राउंड में मजबूत प्रदर्शन किया है। उन्हें अब तक 11,824 वोट मिले हैं। बढ़त: 1,652 वोट से जबकि दूसरे स्थान पर विश्वनाथ राम — 10,172 वोट प्राप्त किये है। रुझानों के अनुसार यहाँ मुकाबला दो प्रमुख उम्मीदवारों के बीच बना हुआ है, लेकिन फिलहाल निराला ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
डुमरांव विधानसभा: भाकपा (माले) प्रत्याशी अजीत कुशवाहा आगे
डुमरांव से बेहद दिलचस्प मुकाबला सामने आ रहा है। भाकपा (माले) के अजीत कुशवाहा ने चार राउंड में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए हैं। उन्हें 13,493 मत मिले हैं। जो की बढ़त : 736 वोट से है। वही दूसरे स्थान पर: राहुल सिंह 12,757 वोट प्राप्त हुआ है। यहां बढ़त का अंतर अपेक्षाकृत कम है, इसलिए आगामी राउंड निर्णायक साबित हो सकते हैं।
ब्रह्मपुर विधानसभा: महागठबंधन को बढ़त, शंभूनाथ यादव आगे
ब्रह्मपुर से महा गठबंधन के प्रत्याशी शंभूनाथ यादव ने शुरुआती राउंड्स में बड़ी बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 11,061 वोट मिले हैं। जो कि बढ़त 3,148 वोट से है। दूसरे स्थान पर लोजपा (रामविलास) के हुलास पांडे को 7,913 वोट मिला है। यहां बढ़त काफी आरामदेह दिखाई दे रही है, और शंभूनाथ यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर मजबूत पकड़ बनाई है।
बक्सर विधानसभा: भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा बड़ी बढ़त के साथ आगे
बक्सर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के बीजेेेेपी प्रत्याशी आनंद मिश्रा ने पहले चार राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी लीड बनाई है। उन्हें कुल 17,688 वोट मिले हैं। जिनकी बढ़त 10,012 वोट से है। दूसरे स्थान पर महागठबंधन कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को 7,676 वोट प्राप्त हुआ है। यह बक्सर जिले की चारों सीटों में सबसे बड़ी लीड मानी जा रही है, जिससे मिश्रा की स्थिति बेहद मजबूत दिख रही है।
जिले की कुल स्थिति : कहीं कांटे की टक्कर, कहीं एकतरफा मुकाबला
चार राउंड की मतगणना के बाद बक्सर जिले के राजनीतिक समीकरण काफी स्पष्ट होने लगे हैं। बक्सर और ब्रह्मपुर में आगे चल रहे प्रत्याशियों की बढ़त मजबूत है। वहीं राजपुर और डुमरांव में मुकाबला अपेक्षाकृत कड़ा है, जहां हर राउंड निर्णायक साबित हो रहा है। आगे के राउंड्स में स्थिति कैसे बदलती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। मतगणना जारी है और अब तक के रुझान राजनीतिक दलों के लिए उत्सुकता और चिंता दोनों ही लेकर आए हैं।





