OTHERS

डुमराँव राजघराने में शोक की लहर, महाराज चंद्रविजय सिंह का निधन

न्यूज विज़न। बक्सर

डुमराँव राजपरिवार से जुड़ी एक बड़ी दुखद सूचना सामने आई है। राजघराने के वर्तमान महाराज एवं पूर्व सांसद महाराज बहादुर डुमराँव महाराज कमल सिंह जी के ज्येष्ठ पुत्र, महाराज चंद्रविजय सिंह का असामयिक निधन हो गया।

 

 

इस दुखद समाचार की पुष्टि बक्सर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशुतोष सिंह ने की। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे शाहाबाद क्षेत्र में शोक की गहरी लहर दौड़ गई।

 

 

महाराज चंद्रविजय सिंह अपने सहज स्वभाव, विनम्रता और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए समाज में विशेष स्थान रखते थे। लोगों का कहना है कि उन्होंने जीवनभर सेवा और सरलता की मिसाल पेश की।

 

 

उनके निधन को राजघराने ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button