OTHERS

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री पंडित जयनारायण त्रिवेदी की जयंती मनाई गई

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री पंडित जयनारायण त्रिवेदी जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों महान नेताओं के योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व पंडित जयनारायण त्रिवेदी जी के पोते ईशान त्रिवेदी ने किया। उन्होंने दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन और कार्यों को याद किया। जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए ईशान त्रिवेदी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में देश के विकास और तकनीकी प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था और शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सुधार आज भी प्रासंगिक हैं। वहीं पंडित जयनारायण त्रिवेदी जी ने बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए समाज और राज्य हित में कई अहम निर्णय लिए और जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहे।

 

ईशान त्रिवेदी ने आगे कहा कि दोनों महान नेताओं ने अपने जीवन को समाजसेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया। हमें उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर समाज और देश की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की और उनके कार्यों को हमेशा याद रखने की बात कही। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें राज कपूर प्रजापति, रंजन यादव, सुशांत ओझा, अभिषेक सिंह, श्रीधर तिवारी, विकास राय, गुप्तेश्वर चौबे, सौरभ मिश्रा, प्रिंस यादव, गोलू सिंह, आशुतोष सिंह, अभिषेक यादव समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन दोनों महान विभूतियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button