नहीं रहे भाजपा नेता सह पूर्व उप प्रमुख संजय तिवारी, लोगों ने दी श्रद्धांजलि




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता सह सदर प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख रहे संजय कुमार तिवारी शुक्रवार को अंतिम सांस ली। वो लम्बे समय से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। उनके निधन पर उनको चाहने वाले काफी मर्माहत है वही निधन के पश्चात लोग सोशल मिडिया पर लगातार श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे है। शाम में उनका पार्थिव शरीर सिविल लाइन स्थित आवास पंहुचा जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।











संजय कुमार तिवारी वर्ष 2006 से वर्ष 2011 तक सदर प्रखंड के बतौर उप प्रमुख बने रहे जो बोक्सा पंचायत के बीडीसी के रूप में 2006 में चुनाव जीते थे। वर्ष 2011 में सुरक्षित सीट हो जाने की वजह से चुनाव नहीं लड़े लेकिन समाज सेवा के कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे। और भारतीय जनता पार्टी के सक्रीय सदस्य के रूप में रहे। संजय तिवारी के काफी करीबी रहे कृतपुरा निवासी राघवेंद्र राय ने बताया की वे हमेशा लोगों की मदद को तैयार रहते थे। लेकिन आज वे इस दुनिया को छोड़ चले गए हम सभी साथियों के जीवन में उनकी कमी को कोई भरपाई नहीं कर पायेगा। उन्होंने बताया की वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज दिल्ली आईएलबीएस में एशिया फेमस डॉ द्वारा चल रहा था। लेकिन ईश्वर को यही मंजूर था। ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दे। श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता प्रदीप दुबे, सुशील राय, नितीश मिश्रा, प्रियरंजन चौबे, रामजी सिंह, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, रघुकुल तिलक, राहुल आनंद, सुदेही राय, यतीन्द्र चौबे, पिंकी पाठक समेत अनेकों लोगों ने श्रद्धांजलि व्यक्त किया।

