OTHERS

शुभम आर्य बने बक्सर एसपी, 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी है 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

गृह विभाग बिहार सरकार ने राज्य के 29 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारीयों का तबादला कर दिया है। जिसमें बक्सर एसपी मनीष कुमार का तबादला केंद्रीय चयन पर्षद बिहार पटना में कर दिया गया है।  वही उनके जगह 2019 बैच के आईपीएस दरभंगा सिटी एसपी शुभम आर्य को बक्सर का एसपी बनाया गया है।

 

बिहार सरकार के अवर सचिव एम. एस. रिजवानी द्वारा जारी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले की सूची के अनुसार कुल 29 पुलिस पदाघिकारियों का तबादला किया गया है जिसमे 2017 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के बक्सर एसपी मनीष कुमार का तबादला करते हुए पुलिस अधीक्षक केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार पटना में किया गया है।  वही उनके जगह दरभंगा नगर एसपी रहे 2019 बैच के पुलिस अधिकारी शुभम आर्य को बक्सर एसपी बनाया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button