महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक का भव्य स्वागत




न्यूज़ विज़न। बक्सर
महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे नगर के पीपी रोड स्थित इंद्रधनुष प्रतिष्ठान पर शाहाबाद संयोजक रवि राज के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे द्वारा सभी लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।








बक्सर पहुंचने पर राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि सनातन धर्म का उत्थान एवं मानव कल्याण ही संस्था का मुख्य लक्ष्य है। महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा बक्सर एवं पूरे शाहाबाद में निशुल्क शिक्षा कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, एवं सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। वही स्वागत समारोह में महिला नेत्री उषा दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी सिद्धेश्वरनंद बक्सरी, अजय राय, आजाद सिंह राठौड़, अनिरुद्ध तिवारी, हरिशंकर दुबे, रविकांत कुशवाहा, औरंगज़ेब, शिक्षक धीरज सिंह, RN सिंह, विमलेंद्र कुमार बबलू , विमलेंद्र कुमार बबलू , संजय कुमार, ऋतुराज सहित फाउंडेशन के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।




