OTHERS

पाहवा बेंच में डुमराँव महाराज चंद्र विजय सिंह के निधन पर शोकसभा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
रविवार को पाहवा बेंच में डुमराँव राजघराने के महाराज चंद्र विजय सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा की अध्यक्षता पाहवा बेंच के अध्यक्ष राजर्षि राय ने की।

 

सभा की शुरुआत में महाराज चंद्र विजय सिंह की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया और सभी उपस्थित लोगों ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि महाराज का स्वभाव अत्यंत सरल, सौम्य और मृदुल था। उन्होंने समाज में जो आदर्श प्रस्तुत किए, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे। अपने व्यक्तित्व और कार्यों से उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी है, जिसे लोग सदैव याद करेंगे। सभा में उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डुमराँव महाराज का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

शोकसभा में पाहवा बेंच के सदस्य एवं पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस कामेश्वर पांडे, जिला जन वितरण प्रणाली के अध्यक्ष श्री कृष्णा चौबे, इंजीनियर राम प्रसन्न द्विवेदी, जन सुराज के शाहाबाद प्रभारी बजरंगी मिश्रा, धनु लाल, चौसा प्रखंड अध्यक्ष राजाराम पांडे, धनजी पांडे, भृगुनाथ तिवारी, दिनेश कुमार जयसवाल, संजय त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्र, शशांक शेखर, श्रवण तिवारी, गुप्तेश्वर चौबे, जगदीश मिश्रा, सुधीर चौबे, वीरेंद्र पांडे, प्रभु नारायण मंडल, रामजतन सिंह यादव, शिवाकांत मिश्रा समेत अनेक लोगों ने मिलकर डुमराँव महाराज चंद्र विजय सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button