महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए देश वासियों को जागरूक करने साइकिल यात्रा पर निकली आशा मालवीय को डीएम ने किया सम्मानित
एक नवंबर से भोपाल से की यात्रा का शुभारंभ, 15 अगस्त को दिल्ली में करेंगी यात्रा समाप्त




न्यूज विजन। बक्सर
शनिवार को मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की आशा मालवीय जो एक राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पर्वतारोही (बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर) हैं। वर्तमान में सम्पूर्ण भारत (एकल महिला) साइकिल यात्रा पर निकली हैं। इस यात्रा का उद्देश्य “महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण” के विषय पर देशवासियों में जागरूक करना है। यह यात्रा की शुरूआत भोपाल मध्य प्रदेश 1 नवंबर से प्रारंभ होकर देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर सम्पन्न होगी।
इस यात्रा के दौरान भारत के 28 राज्यों में कुल 25 हजार किमी की यात्रा तय की जायेगी। इस यात्रा के दौरान आशा मालवीय के द्वारा अभी तक 21 राज्यो में 18450 किमी की दूरी तय करते हुए शनिवार बक्सर जिला में प्रवेश की है। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने इनके कार्य की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आशा मालवीय के द्वारा बताया गया कि बिहार मेरी यात्रा का 22 वा राज्य है I जो किशनगंज से प्रारंभ होकर पटना, आरा होते हुए बक्सर पहुंची हूं।

