OTHERS

धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

वक्ताओं ने कहा-भगवान परशुराम का जीवन तप, त्याग एवं समर्पण का संदेश देती है

न्यूज विजन। बक्सर
भगवान वामन चेतना मंच की ओर से रविवार को नहर कालोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले मंच द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद विधि विधान के साथ हवन पूजन किया गया।

 

धार्मिक अनुष्ठान में लोगों की आस्था देखते ही बन रही थी। घंटों धार्मिक अनुष्ठान चलता रहा। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर जमकर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन तप, त्याग एवं समर्पण का संदेश देती है। युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान भी किया। भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालु श्रद्धा के साथ शामिल हुए। भगवान परशुराम के जयघोष के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया गया।

 

मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, हरिद्वार तिवारी, मनमन पांडेय, पीयूष पांडेय, दयानंद उपाध्याय, आनंद कुमार पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय, श्रवण तिवारी, अभिषेक ओझा, सरोज तिवारी, संजय ओझा, प्रमोद कुमार चौबे, अवधेश चौबे, आशुतोष चतुर्वेदी, अखिलेश पांडेय, रितेश समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button