OTHERS

10वीं रिजल्ट के बाद बिरला ओपन माइंड्स स्कूल की बड़ी पहल, 100% तक फीस माफी के साथ स्कॉलरशिप योजना घोषित

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होते ही जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, बक्सर ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए कक्षा 11वीं में नामांकन हेतु आकर्षक एवं संरचित छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए इस योजना को उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

 

प्रतिशत के आधार पर मिलेगा लाभ
विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह छात्रवृत्ति योजना पूरी तरह विद्यार्थियों के CBSE 10वीं के प्राप्त अंकों पर आधारित होगी। तीनों संकाय—विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) और मानविकी (Humanities)—में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को निम्नलिखित छूट दी जाएगी:
95% से अधिक अंक: 100% प्रवेश शुल्क माफ
90%–95%: 50% रियायत
80%–89%: 40% रियायत
70%–79%: 30% रियायत
60%–69%: 20% रियायत
इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें बेहतर शिक्षा के अवसर देना है।

महत्वपूर्ण तिथियां
विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 11वीं में नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि नई शैक्षणिक सत्र की नियमित कक्षाएं 5 मई 2026 से शुरू होंगी।

पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तैयारी
बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल की यह पहल सिर्फ स्कूली शिक्षा तक सीमित नहीं है। विद्यालय में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी भी कराई जाएगी:
विज्ञान (PCM/PCB): IIT-JEE एवं NEET
मानविकी (Humanities): CLAT एवं सिविल सेवा
वाणिज्य (Commerce): CA (Foundation) एवं CUET
इस व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन एवं समर्पित अकादमिक सपोर्ट प्रदान किया जाएगा।

क्या बोले प्रबंध निदेशक
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अंकुर राय ने कहा कि यह छात्रवृत्ति योजना किसी तरह का प्रचार नहीं, बल्कि एक प्रतिबद्ध पहल है। हमारा लक्ष्य है कि योग्य और मेहनती विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर मिले। आर्थिक बाधाएं किसी भी प्रतिभा की राह में रुकावट नहीं बननी चाहिए। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें उनके सपनों को साकार करने के लिए सशक्त बनाना है।

    ऐसे करें संपर्क
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए समय रहते नामांकन कराएं।
संपर्क नंबर: +91 91025 94777
स्थान: बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, बक्सर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button