सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ जुर्माना




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो की विशेष न्यायालय ने दोषियों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं अन्य दो को 20 वर्षों के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने सभी दोषियों पर अलग-अलग दफाओं में जुर्माना भी लगाया है।











विशेष लोक अभियोजक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि दोषियों ने 16 अगस्त 2022 को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय में हुई थी जहां अदालत ने चारों अभियुक्तों को दोषी पाया था, घरेलू विवाद से नाराज होकर एक नाबालिग लड़की 16 अगस्त को घर से निकल गई थी। जहां दो दोषियों ने उसे बहला फुसला कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। सुनवाई में अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाहों की गवाही एवं साक्ष्यों के आधार पर सभी दोषियों को सजा सुनाई है। वहीं एक अन्य अभियुक्त का मामला जुवेनाइल होने के कारण किशोर न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है।

