OTHERS

चौसा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में मुख्य पार्षद ने किया कम्बल वितरण 

गरीब, असहाय, मजदूर, दिव्यांग-विधवा का सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है : किरण देवी 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सोमवार को चौसा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7, 9, 10 में गरीब, असहाय, विधवा एवं दिव्यांगों के बीच नगर पंचायत के मुख्य पार्षद किरण देवी द्वारा कंबल वितरण समारोह का आयोजन  किया गया। जिसमे चौसा बाजार, चौसा महादलित बस्ती एवं अन्य जगहों पर लगभग 300 से अधिक लोगों के बीच वितरण किया गया।

 

कम्बल वितरण के दौरान मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि गरीब, असहाय, मजदूर, दिव्यांग-विधवा का सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। मुख्य पार्षद  ने आगे कहा की मैं गरीबों को कभी नहीं भूल सकती हूं। गरीबों के भलाई के लिए हर स्तर पर विकास का काम करूंगी वितरण समारोह में पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव, प्रोफेसर रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर ए के सिंह, राम आशीष कुशवाहा, वार्ड पार्षद चंदन कुमार चौधरी, आनंद रावत, शैलेश कुशवाहा, मंगल देव पासवान, गोविंद खरवार, विजय कुमार, सत्य प्रकाश के अलावे भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button