OTHERS

सरयू जी की स्वच्छता व विश्वामित्र मार्ग घोषित करने को लेकर रघुभूमि से तपोभूमि तक निकली सांस्कृतिक यात्रा

न्यूज विजन । बक्सर

रघुभूमि से तपोभूमि तक सांस्कृतिक यात्रा सोमवार को बक्सर पहुंची जहां सर्वप्रथम महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान राम व लक्ष्मण शहर के रामरेखा घाट पहुंच मां गंगा का दर्शन कर स्पर्श किए। तत्पश्चात बड़की मठिया में चरण पादुका और भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित रामेश्वर मंदिर पहुंच भगवान शिव का दर्शन पूजन हुआ। और महर्षि विश्वामित्र जी राम और लक्ष्मण के साथ चरित्रवन स्थित यज्ञ स्थल ले गए और पुनः यात्रा बसाव मठ पहुंचा।

रामरेखा घाट राम लक्षमण के साथ पहुंचे महर्षि विश्वामित्र

बसाव मठ में कुल शेखराचार्य जी महाराज ने सांस्कृतिक यात्रा में आए महर्षि विश्वामित्र और भगवान श्रीराम और भ्राता लक्ष्मण का स्वागत किए साथ ही जलपान कराया गया। सांस्कृतिक यात्रा व्यवस्था प्रमुख डॉ संजय सिंह गौतम ने बताया कि वर्ष 2019 से इस यात्रा का आरंभ किया गया था जो सरयू नदी के किनारे होते हुए उतर प्रदेश के अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया जिला होते हुए बक्सर महर्षि विश्वामित्र पहुंचे थे। यह यात्रा 3 जून को आरंभ हुआ था जो सोमवार को बक्सर पहुंचा। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरयू नदी को स्वच्छ बनाना और इस मार्ग को विश्वामित्र मार्ग घोषित करना है। यात्रा के स्वागत में रोहतास गोयल, अवधेश पांडेय, संतोष ओझा, सुरेश राय, डा रामनाथ ओझा समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button