OTHERS

कैंप में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए आए 34 नये आवेदन

शहर के गोलंबर पर नए आवेदन, ऋण निस्तारण को लेकर विशेष कैंप का हुआ आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से मंगलवार को शहर के गोलंबर पर नए आवेदन, ऋण निस्तारण को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। प्रचंड गर्मी के बावजूद काफी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे।

 

कैम्प में बिजली कंपनी के विद्युत कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिह, सहायक विधुत अभियंता, राम लखन राम, अग्रणी जिला प्रबंधक, बक्सर समेत अन्य बैंक के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने कैम्प के माध्यम से लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि 1kW के लिए 30,000, 2 kW के लिए 60,000, और 3 kW से अधिक के लिए 78,000 रुपए का अनुदान देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि 3 kW का सोलर सिस्टम प्रति माह 300 यूनिट से अधिक बिजली उत्पन्न कर सकता है, जिससे बिजली बिल शून्य हो सकता है।

 

उन्होंने बताया कि कैम्प में 34 नए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए आवेदन आए तथा सैकड़ो की संख्या में लोगो ने योजना के बारे में जानकारी लिया। कैम्प में दो लोगों का लोन का भी निस्तारण किया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि अगला कैम्प कलेक्ट्रेट कैम्पस में 25 25 अप्रैल 2026 को लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button