महादान का संदेश: मारवाड़ी महिला समिति एवं ब्लड के रक्तदान शिविर में 16 लोगों ने किया रक्तदान
गोयल अतिथि भवन में आयोजित शिविर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, रक्तदान को बताया जीवनदान; रेड क्रॉस व ब्लड बक्सर का रहा विशेष सहयोग


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर में मंगलवार को मारवाड़ी महिला समिति द्वारा “ब्यूटीफुल लाइफ ऑनली ऑन डोनेटिंग ब्लड” एवं ब्लड बक्सर के सहयोग से गोयल अतिथि भवन में रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11 बजे से शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल एवं महिला समिति की अध्यक्ष लीना गोयल ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव श्रवण तिवारी सहित महिला समिति की सचिव सुनीता केजरीवाल, अंचल प्रमुख ज्योति अग्रवाल, रक्तदान प्रमुख किरण सर्राफ, निशि पोद्दार, उषा गोयल, रुना गोयल, दीपा केजरीवाल, शालिनी सर्राफ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही ब्लड बक्सर से प्रियेश, रविशंकर शर्मा एवं भाजपा के सुमित मानसिंहका की भी सहभागिता रही। इस रक्तदान शिविर में कुल 16 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इनमें तीन महिला रक्तवीरांगनाएं—शालिनी सर्राफ, सुविधा करोटिया और दीपा केजरीवाल शामिल रहीं। अन्य रक्तदाताओं में राकेश गोयल, सनी गोयल, सुधीर सर्राफ, हर्षित सर्राफ, अभिषेक लोहिया, उज्जवल कुमार, अमजद अली, नीरज मानसिंहका, किशन जायसवाल, आदित्य केजरीवाल, अखिलेश राय, रिजवान अंसारी और लालबाबू पांडेय ने भी योगदान दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष लीना गोयल ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकता है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। वहीं सचिव सुनीता केजरीवाल ने रक्तदान के फायदों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग एवं कैंसर का खतरा कम होता है और शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है, जिसमें रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, तापमान सहित कई जरूरी जांचें निःशुल्क की जाती हैं।
रक्तदान प्रमुख किरण सर्राफ ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति का प्रयास है कि ब्लड बैंक में खून की कमी को पूरा किया जा सके। शिविर में रक्तदाताओं को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में ब्लड बक्सर एवं ब्लड बैंक के संतोष कुमार, अनुराग कुमार, साहिना समसी, अवधेश जी, मुकेश कुमार सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।





