स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आयोजित की गयी सभा, बनाई गयी मानव श्रृंखला




न्यूज़ विज़न। बक्सर
संविधान दिवस के मौके पर नगर के किला मैदान में एक सभा आयोजन आरटीआई कार्यकर्ता हरेकृष्ण यादव की अध्यक्षता में हुआ। इसके माध्यम से बक्सर जिला स्थित स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पर प्रहार किया। वही स्वास्थ्य विभाग की कारगुजारियों के विरोध में मानव श्रृंखला भी बनाई गयी।












आयोजित सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिले में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे हैं। प्रशासन खुद ही जवाब देती है कि बीस अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील किया गया है। परंतु किसी पर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। परिणाम है कि अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक पिछले दरवाजे से सामग्री निकालकर दूसरे स्थान पर आराम से अपना केंद्र चला रहे है। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। हैरानी करने वाली बात है कि इसकी जानकारी प्रशासन के वरीय अधिकारियों को है परंतु रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि आरटीआई के माध्यम से जानकारी दी जाती है कि अनुमंडल अस्पताल के डॉ० गिरीश कुमार सिंह को डुमरांव विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह की शिकायत पर जिला पदाधिकारी के आदेश पर उपाधीक्षक पद से मुक्त कर दिया गया। डॉ. गिरीश कुमार सिंह को प्रशासनिक व वित्तिय पद से हटा दिया गया था। उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। वहीं कुछ दिनों बाद उन्हें आरोप मुक्त कर उपाधीक्षक का पद दे दिया गया। विधायक की ओर से लगाये गये सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया। यहीं नहीं जितने दिनों तक डॉ० गिरीश कुमार सिंह उपाधीक्षक के पद नहीं थे उतने दिनों तक किसके हस्ताक्षर से कोषागार से राशि की निकासी हो रही है। प्रशासन यह भी नहीं बता रहा है। जिले में लगातार लिंगानुपात घट रहा है। इसे रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश पर जिले में स्वास्थ्य विभाग की भ्रष्टाचार की जा पिछले पांच माह से चल रही है। परंतु के नाम पर कोरम पुरा किया जा रहा है। सभी मामले की लीपापोती का प्रयास चल रहा है। कार्यक्रम में रामायण यादव, लक्ष्मण यादव, नीतीश यादव, बबलू यादव, मंटू यादव, रंजन कुमार सिंह, विशाल कुमार मिश्रा, अतुल कुमार, संजय कुमार, चंदन चौधरी, अजीत शर्मा, राहुल राज, सुनील कुमार, अनिल कुमार, ममता कुमारी, इंदु कुमारी, सरिता कुमारी, बिंदु कुमारी, छोटी कुमारी, चंदेश्वर प्रसाद, विक्की शर्मा, वीरेंद्र राम, सुमित कुमार समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

