POLITICS

अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा का समीक्षात्मक बैठक में आगामी विधानसभा की तैयारी पर चर्चा 

 न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

रविवार को नगर के श्वेत नगर स्थित वरिष्ठ नेता दिनानाथ ठाकुर के आवास पर जिला अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के जिला संयोजक सह पूर्व प्रत्याशी सरोज राजभर ने की जबकि मंच संचालन का कार्य महिला मोर्चा प्रकोष्ट की संयोजिका कृष्णावती ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सरोज राजभर ने दलितों और अति पिछड़ों के मान सम्मान एवं उनके अधिकारों के लिए अनवरत संघर्ष करते रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा संघर्ष मोर्चा हर मोर्चे पर लड़ने के लिए तैयार हैं। पूर्व छात्र नेता बृजमोहन ठाकुर ने ऐलान किया कि पूर्व प्रत्याशी सरोज राजभर हर हाल में विधानसभा चुनाव बक्सर विधानसभा क्षेत्र से संघर्ष मोर्चा के बैनर तले लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई दल बक्सर से सरोज राजभर को सीट देता है तो स्वागत है अन्यथा मोर्चा से चुनाव लड़ना तय है। उक्त सभा को मुख्य रूप से राम इकबाल ठाकुर, रामचीज प्रजापति, गौतम चौहान, सत्येंद्र नारायण, जगदीश ठाकुर, दीनानाथ ठाकुर, अजीत ठाकुर, अजीत कुमार, लाल बाबू माली, सुरेंद्र ठाकुर, शिवमुनि राम, कन्हैया राजभर, मुन्ना राजभर, भाव प्रकाश, वंश नारायण राम, लाल बिहारी पाल, शिव विलास, विनोद ठाकुर आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button