OTHERS

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था हुयी ध्वस्त, कचहरी मस्जिद से चर्च तक लगा महाजाम

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शुक्रवार को छठ बाजार पूरी तरह सज गया है। खरीददारी के  लिए शहर में भीड़ उमड़ पड़ी थी शहर के मुख्य बाजार मुनीब चौक से चर्च तक सुबह 11 बजे से शाम तक बार बार जाम लग रहा था। वही जाम में लोग काफी परेशान हो रहे थे इस दौरान कोई ट्राफिक पुलिस भी नहीं नजर आ रहा था।

 

 

बीते दिनों जाम के दौरान ट्रैफिक अपर थानाध्यक्ष अंगद सिंह द्वारा रॉन्ग साइड में घुसे बाइक सवार की पिटाई का वीडिओ वायरल होने के बाद लाइन क्लोज कर दिया गया था। वही शुक्रवार उसी रोड में जाम लगने से पुरे दिन हलकान हो रहे थे लोग। अगले दिन शनिवार को छठ की खरीददारी के लिए हजारो की संख्या में लोग ग्रामीण क्षेत्रो से लेकर शहर के लोग भी खरीददारी के लिए निकलेंगे इस परिस्थिति में ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करना काफी चुनौती होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button