बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा का हड़ताल 26 वें दिन भी रहा धरना




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा जिला शाखा बक्सर का हड़ताल शुक्रवार को 26 वें दिन भी जारी रहा। हड़ताल के दौरान सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों के समर्थन में धरना को जारी रखा गया। धरना का अध्यक्षता बिहार संविदा संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष ममता कुमारी ने की वहीं संचालन सरिता कुमारी जिला सचिव ने किया।











धरना के दौरान सरकार विरोधी नारे के साथ समान काम समान वेतन, संविदा कर्मियों को नियमित करने, लंबित वेतन का भुगतान समय से करना, फेस अटेंडेंस वापस ले जैसे तमाम मुद्दों पर अपने तारों को बुलंद करते हुए धरना को संबोधित किया। मौके पर महासंघ गोप गुट के जिला सचिव महेंद्र प्रसाद, आरईओ के ओम प्रकाश कुमार, मोहर्रम, संतोष कुमार सिंह, श्याम राय, रीता कुमारी, ललिता कुमारी, कुंती कुमारी, कंचन कुमारी, सीमा कुमारी, रिंकू कुमारी, मुन्नी कुमारी, पूनम कुमारी, बबली कुमारी, आरती कुमारी, खुशबू कुमारी, सरोज कुमारी, सविता कुमारी, प्रियंका कुमारी, बिनानी कुमारी, रेणु कुमारी, मुन्नू कुमारी के साथ सैकड़ों कर्मियों ने भाग लिया।

