भोजपुर जिला के तरारी मार्ग पर ट्रैक्टर बाइक की टक्कर में बक्सर के महिला समेत दो की मौत, एक घायल
मृतका केसठ प्रखंड के खरवानिया गॉव की वही दूसरा उसका रिश्तेदार




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर व बाइक की टक्क्रर में जिले के एक महिला समेत दो की मौत हो गयी। वही तीसरा युवक भी घायल है। जिनकी पहचान केसठ प्रखंड के खरवनिया गांव निवासी धनवंतरी देवी तथा उसका एक रिश्तेदार मंजी सिंह शामिल है।










घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले तरारी थाना क्षेत्र के करथ तरारी मार्ग पर ट्रेक्टर व बाइक की टक्कर में एक महिला समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है। इस घटना के खिलाफ स्थानीय लोगों ने घटना स्थल के पास सड़क जाम कर दिया है। मृतकों में केसठ प्रखंड के खरवनिया गांव निवासी धनवंतरी देवी तथा उसका एक रिश्तेदार मंजी सिंह शामिल है। जबकि जख्मी भी इन्हीं के परिवार का था। इसकी जानकारी मिलते ही खरवनियां गांव में कोहराम मच गया। मृतका के परिजन दौड़े भागे घटना स्थल के लिए निकल पड़े है। वही घटना स्थल पर सैकड़ो की संख्या में मौजूद आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम किया है। स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है। बताया जाता है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार हो जा रहे थे। इसी दौरान तरारी मध्य विद्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को रौंद दिया। हादसा इतना गंभीर था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

