OTHERS

भारत को विकसित बनाने में युवाओं की सक्रिय भूमिका की आवश्यकता है : डॉक्टर सुभाष चंद्र पाठक

एमवी कॉलेज में युवा मंथन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

मंगलवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के मानस भवन में युवा मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र पाठक ने की। संयुक्त राष्ट्र संघ एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के आदेशानुसार आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि भारत विश्व में कैसे  एक वैश्विक नेतृत्वकर्ता देश के रूप में अपने आप को कैसे उभार पाता है तथा 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में कैसे परिणत हो पाता है।

 

 

मंथन कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षीय भाषण देते हुए डॉक्टर सुभाष चंद्र पाठक ने कहा कि भारत युवाओं का देश है तथा भारत को विकसित बनाने में युवाओं की सक्रिय भूमिका की आवश्यकता है। इसके लिए हमें कुशल नेतृत्व की आवश्यकता पड़ेगी। एन.एस.एस. के कार्यक्रम पदाधिकारी  अवधेश प्रसाद ने कहा कि भारत को वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए वैश्विक कूटनीति को सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा जिससे भारत अपना गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त कर सके। डॉक्टर प्रियरंजन चौबे ने अपने भाषण में कहा कि भारत में विश्व का नेतृत्व करने का भरपूर अवसर और मौका है इसे हमें छोड़ना नहीं चाहिए। डॉ निशांत कुमार ने अपने वक्तव्य में बताया कि कैसे बच्चे अपने आप को कुशल वक्ता के रूप में परिणत कर सकते हैं तथा एक कुशल वक्ता में परिणत होने से भारत को वैश्विक नेतृत्व दिलाने में मजबूती मिलेगी। डॉ नवीन शंकर पाठक ने कहा कि अगर बच्चों में किसी समस्या को सुलझाने की क्षमता विकसित की जाए तो हम लोग भारत को एक वैश्विक पहचान दिला सकते हैं।

 

डॉ राजेश कुमार ने भारत को विकसित बनाने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती आ रही है जिससे भारत वैश्विक विकास के इंजन के रूप में उभरेगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी मौजूद थे। शिक्षकों में डॉक्टर रवि प्रभात, डॉक्टर अमृता कुमारी, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. विकास कुमार राणा, डॉ यशवंत कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सुजीत कुमार,  डॉक्टर सैकत देवनाथ, डॉक्टर सोनी कुमारी  इत्यादि उपस्थित

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button