बिहार सेंट्रल स्कूल में होली मिलन का हुआ आयोजन, अबीर गुलाल लगा एक दूसरे पर किए पुष्प वर्षा




न्यूज़ विज़न। बक्सर
सोमवार को शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में वार्षिक परीक्षा के समाप्ति के पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और पुष्प वर्षा कर जमकर होली की खुशियां मनाई।








मौके पर विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने बच्चों पर पुष्प वर्षा की साथ ही बच्चों को अबीर गुलाल लगाया। और कहा कि यह सिर्फ पर्व नहीं बल्कि भारतीय परंपरा में एक जीवंतता का प्रतीक है। हर्षोल्लास का सूचक है साथ ही रंगों में सराबोर होने और आपसी सौहार्द और गहरे प्रेम का सूचक है। साथ ही सरोज सिंह ने कहा कि इस आधुनिक दौर में हमें थोड़ी सावधानी भी रखनी होगी। खासकर उन्होंने बच्चों को समझाया कि रंगों के प्रति थोड़ा सचेत रहना है। क्योंकि रंग खुशी के प्रतिक है लेकिन उसमें रासायनिक प्रयोग है जो नुकसान पहुंचा सकता है।


उक्त अवसर पर बच्चों ने एक दूसरे को पर फूलों की वर्षा की एवं अबीर गुलाल लगाकर सबको सराबोर कर दिए। वर्ग नौवीं के अर्जुन ने कहा कि पूरे विश्व में होली और इसका उत्सव अपने आप में अद्वितीय व अनोखा पर्व है। वर्ग नवम के आयुष गुप्ता ने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति के नए कलेवर को हम सबों के बीच बनता है। वर्ग 8 के करण कुमार ने कहा कि होली अपने रंगों में हमारी आपसी जुड़ाव प्रेम व मधुर संबंधों को सजीव व पुनर्नवा करता है। वर्ग आठ के विकास कुमार ने उक्त अवसर पर कहा कि होली हमारे लिए एक वरदान है जो हमें एक अवसर प्रदान करता है अपनी सहभागिता प्रेम दूसरे के प्रति मधुरता व संबंधों में और अधिक प्रेम रूपी रंग भरने का एक दूसरे को सम्मान देने का। उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विनय तिवारी, विनोद उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, मोहम्मद चांद, मोहम्मद अतीक, ललित ओझा, वरुण कुमार, मधु सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे। सबों ने बच्चों की मंगल कामना की एवं होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में सरोज सिंह ने सभी बच्चों को होली की शुभकामनाएं एवं साथी बच्चों को इको फ्रेंडली होली मनाने पर जोर दिया।

