पूर्व सैनिक संघ की मासिक मीटिंग में सम्मानित हुए राजपुर थानाध्यक्ष




न्यूज़ विज़न। बक्सर
रविवार को पूर्व सैनिक संघ की मासिक मीटिंग राजपुर ब्लॉक में प्रखंड अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिसका मंच संचालन डायरेक्टर कैप्टन धर्मराज सिंह ने की। मीटिंग के दौरान राजपुर प्रखंड के सैकडों पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिए ।








मीटिंग में मुख्य अतिथि राजपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने सैनिकों की जोश और एकता को देखकर बहुत बहुत बधाई दी और हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिए। संघ द्वारा थाना प्रभारी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने सैनिकों को बताया की सैनिक संघ बक्सर द्वारा राजपुर प्रखंड के सैनिकों को एक करोड़ चालीस लाख रुपया एरियर और पेंशन के रूप में दिलाया गया है। उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी, प्रधान नियंत्रक शाम देव साहब और पी सी डी ए वेल फेयर अधिकारी मनोज सिंह को श्रेय दिया। मीटिंग में मौजूद जिला उपाध्यक्ष सैनिक संघ सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बताया की राजपुर प्रखंड का कोई भी सैनिक अपनी वेलफेयर से वंचित नहीं रहेगा। जरूरत है घर घर जागरूकता लाने की। हमारा मिशन है सैनिकों की आवाज को हाईकमान तक पहुंचाना और सैनिकों के हर हक को दिलाना। भारत माता की जय, वंदे मातरम, सैनिक संघ बक्सर जिंदाबाद , सैनिक एकता जिंदाबाद की नारों से सारा वातावरण गुंजीत रहा। संघ द्वारा सैनिक जागरूकता अभियान युद्ध स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया। बिहार सरकार द्वारा सैनिकों के वेलफेयर को अनदेखा करने से सैनिकों ने काफी नाराजगी दिखाई। अपनी आक्रोस्ता दिखाते हुए बताया की बीस वर्षों से सैनिकों के कैंटीन , सोल्जर बोर्ड और ई सी एच एस की 50 डिसमिल जमीन अभी तक नहीं मिली। अंत में संघ द्वारा सभी सैनिकों को नाश्ता और जलपान कराया गया। तथा मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई। मीटिंग में सूबेदार सीता राम साहू, सूबेदार राम किशन सिंह, सूबेदार शिव मंगल सिंह , कमलेश्वर राम, हवलदार हकीम प्रसाद, हवलदार कामेश्वर सिंह, तथा सैकड़ों संघ सदस्य शामिल रहे।



