CRIME

ढाई लाख नकदी समेत छः लाख के गहने ले उड़े चोर, छठ और शादी की ख़ुशी बदला गम में

पूरा परिवार छठ मानाने गया था रिश्तेदारी में, घर खाली पाकर चोरो ने किया हाथ साफ

न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के मुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनपा गॉव में छठ पर्व की रात भूषण चोरी की घटना सामने आयी है। जहां एक तरफ पूरा जिला लोक आस्था के महापर्व छठ में व्यस्त था, वही पीड़ित परिवार भी पास के गॉव भटौली एक रिश्तेदारी में छठ करने गया था। इसी दौरान चोरों घर का पूरा सामान साफ़ कर दिया। घटना की सुचना पर मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद सदलबल पहुंच जांच कर कार्यवाई में जुट गये।

घटना के सम्बन्ध में मनपा गॉव के पीड़ित श्रीनाथ यादव के पुत्र नथुनी यादव ने बताया की बीती रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अपने छोटे लड़के की शादी के लिए चार दिन पहले बैंक से लोन लेकर ढाई लाख नगद घर में रखा था। वही चोरों ने 5 अटैची एवं एक बड़े बक्से को तोड़ कर ढाई लाख नगद एवं 6 लाख का गहना चोरी किया है। घटना की सुचना अहले सुबह में हमलोगो को जैसे ही प्राप्त हुआ सारा परिवार गॉव पहुंच देखे तो अवाक् रह गए। वही छठ पर्व की आस्था और शहदी की ख़ुशी गम में बदल गया।

घटना की सूचना पर डुमराँव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया की मनपा गाँव निवासी रिटायर्ड फौजी नथुनी यादव के घर में उस वक्त हुई है जब नथुनी यादव के बेटे व बहु छठ करने भटौली गाँव गए हुए थे और घर में दो लोग थे। तभी घर को खाली पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह में ही मौके पर थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टर पहुँच कर मामले की छानबीन की। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है जिससे पूछताछ शुरू है, मै स्वयं थाना जाकर संदिग्ध से पूछताछ किया है। वही उन्होंने बताया की आसपास में छपेमारी जारी है। जो भी होगा जल्द पकड़ा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button