OTHERS
डीएम ने चौसा युद्ध स्थल व चौसा मोहनिया पथ के चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बुधवार को डीएम अंशुल अग्रवाल ने चौसा युद्ध स्थल का पर्यटन विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया एवं कार्य को ससमय गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।








डीएम द्वारा चौसा मोहनिया पथ के हो रहे चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। साथ ही निकृष पंप योजना के कार्यों के निरीक्षण के क्रम में असंतोष व्यक्त करते हुए कार्य को यथा शीघ्र पूर्ण करने एवं विभागीय नियमानुसार कार्य करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



