जनसेवक पद के समायोजन की मांग को लेकर किसान सलाहकार गए हड़ताल पर
किसान सलाहकारो की हड़ताल से खरीफ अभियान, बीज वितरण समेत अन्य योजनाएं होंगी प्रभावित




न्यूज विजन | बक्सर
इस वर्ष खरीफ में विभिन्न योजनाओं के क्रिन्यावयन पर संकट दिख रहा है। कृषि समन्वयक के साथ ही किसान सलाहकारों ने भी मंगलवार को कामकाज ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। किसान सलाहकारों को जनसेवक पद पर समायोजन नहीं करने को लेकर बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। उक्त आशय की जानकाारी संघ के अध्यक्ष दीनबंधु राय ने उक्त आशय की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से दी है।
जिलाध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया है कि बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ द्वारा चरणबद्ध आंदोलन का जो निर्णय लिया गया था। आंदोलन पूर्ण होने के बावजूद जनसेवक पद पर समायोजन करने की मांग पर साकारात्मक विचार नहीं किया गया। ऐसी स्थिति में सभी किसान सलहाकार जब तक मांग को नहीं मान लिया जाता है तब तक हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार किसान सलाहकारों की मांग को लगातार उपेक्षित कर रही है।
हड़ताल से बीज वितरण का प्रभावित होगा कार्य
खरीफ का पीक समय चल रहा है। किसान खरीफ फसलों की खेती की तैयारी में जुट गये हैं। इस बीच किसान सलाहकार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। ऐसे में बीज वितरण का कार्य पर संकट दिख रहा है। जिला कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2023-24 के तहत विभिन्न योजनाओं में 2654.94 क्विंटल बीज का वितरण किया जाना है। इसी तरह से प्रखंड स्तरीय खरीफ महाभियान, पीएम किसान सम्मान योजना, मिट्टी जांच के लिए नमूना संग्रह समेत अन्य कार्य प्रभावित होंगे। संघ के जिलाध्यक्ष दीनबंधु राय ने कहा कि मांगों को लेकर राज्य स्तरीय नेतृत्व के आह्वान पर हड़ताल शुरू किया गया है। सरकार हमारी मांग लेती है तो सभी किसान सलाहकार हड़ताल से वापस आ जाएंगे।









