अब पटना-बनारस जाने की जरूरत नहीं, बक्सर में ही मिलेगा गैस्ट्रो विशेषज्ञ का इलाज
प्रकाश यूरो स्टोन एंड किडनी केयर में हर मंगलवार सेवा देंगे प्रसिद्ध गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. राकेश झा, 8 सितंबर को होगी मुफ्त ओपीडी, संपर्क नंबर : 6283182340, 91281 47848


न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिलेवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी राहत की खबर है। अब पेट एवं पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को पटना या बनारस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शहर के चरित्रवन स्थित प्रकाश यूरो स्टोन एंड किडनी केयर सेंटर में बिहार के प्रसिद्ध गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. राकेश झा प्रत्येक मंगलवार को मरीजों को अपनी चिकित्सकीय सेवाएं देंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. राकेश झा हर मंगलवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रकाश यूरो स्टोन एंड किडनी केयर सेंटर में उपलब्ध रहेंगे। इस सेवा की शुरुआत के तहत आगामी मंगलवार, 8 सितंबर को मुफ्त ओपीडी सेवा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पेट एवं पाचन तंत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं से परेशान मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
पेट से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगी विशेषज्ञ सलाह
पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज, अपच, लिवर से संबंधित समस्या, पेट एवं आंतों की बीमारी सहित गैस्ट्रो से जुड़ी अन्य समस्याओं के मरीज अब बक्सर में ही विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे। इससे जिले के मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों का चक्कर लगाने तथा अतिरिक्त समय एवं खर्च से राहत मिलेगी। प्रकाश यूरो स्टोन एंड किडनी केयर सेंटर चरित्रवन कॉलेज गेट के समीप स्थित है। अस्पताल प्रबंधन ने जिलेवासियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी निर्धारित दिन देंगे सेवा
अस्पताल के प्रबंधक प्रेम प्रकाश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में पहले से ही विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को सेवाएं दी जा रही हैं। डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. मोहन कुमार सिंह एवं डॉ. विशाल ओझा भी निर्धारित दिनों में मरीजों को अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बक्सर एवं आसपास के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. राकेश झा के प्रत्येक मंगलवार को उपलब्ध रहने से पेट और पाचन तंत्र से संबंधित रोगों से परेशान मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।
8 सितंबर को मुफ्त ओपीडी का उठाएं लाभ
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 8 सितंबर, मंगलवार को डॉ. राकेश झा की मुफ्त ओपीडी में मरीज चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं। जिले के लोगों से अपील की गई है कि पेट या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या होने पर समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।
वीडियो देखें :





