OTHERS

एमवी कॉलेज में कार्यशाला आयोजित कर गांधी फेलोशिप के बारे में दी गयी जानकारी

न्यूज़ विज़न। बक्सर
पीरामल फाउंडेशन, जिला श्रम नियोजनालय और एम.वी. कॉलेज बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में गांधी फेलोशिप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और युवाओं को इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

गांधी फेलोशिप एक दो-वर्षीय आवासीय कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य युवा पेशेवरों में नेतृत्व कौशल विकसित करना है। यह कार्यक्रम उन व्यक्तियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डालना चाहते हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहते हैं। कार्यशाला में गांधी फेलोशिप टीम के चन्दन कुमार और कुंदन कुमार ने इस फेलोशिप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फेलोशिप 23 महीने के लिए होगी और इसमें लीडरशिप डेवलपमेंट जैसी चीजों को विकसित किया जाएगा।

 

कार्यशाला में प्राचार्य प्रो. प्रसुंजय सिन्हा ने भी अपने अनुभव प्रकट किए। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. के विश्वविद्यालय पदाधिकारी के रूप में उन्होंने ये सारे कार्य बड़ी दिलचस्पी के साथ किया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज चौधरी ने किया। वही इस कार्यशाला में एम.वी. कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button