OTHERS

कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर के छात्रों का NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन, श्रेया गुप्ता सहित तीन विद्यार्थियों ने हासिल की उल्लेखनीय सफलता

श्रेया गुप्ता ने 601 अंक के साथ कैटेगरी रैंक 4345, रिद्धिमा केशरी ने AIR 18379 और अनु मौर्या ने कैटेगरी रैंक 20791 प्राप्त कर विद्यालय व जिले का बढ़ाया मान

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का अवसर है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय, बल्कि अपने अभिभावकों और पूरे बक्सर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

 

विद्यालय की मेधावी छात्रा श्रेया गुप्ता ने 601 अंक प्राप्त करते हुए कैटेगरी रैंक 4345 हासिल की। वहीं रिद्धिमा केशरी ने 579 अंक अर्जित कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 18379 प्राप्त की। इसके अलावा अनु मौर्या ने 544 अंक के साथ कैटेगरी रैंक 20791 हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। इन विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

 

विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य बी. एस. राव, प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे, उप-प्राचार्य कृष्णकांत ओझा तथा धर्मवीर दुबे ने भी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों के सतत परिश्रम का प्रतिफल है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा अन्य छात्र-छात्राओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने की प्रेरणा देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button