CRIME

नाबालिग छात्राओं से कथित कुकर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार

ब्रह्मपुर बाजार से पुलिस ने दबोचा, एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर लगातार चल रही थी छापेमारी; दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
नाबालिग छात्राओं के साथ कथित कुकर्म के गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार को ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को ब्रह्मपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे पूछताछ के लिए कृष्णाब्रह्म थाना लेकर पहुंच रही है।

 

ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बक्सर एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

कृष्णाब्रह्म थाना में होगी गहन पूछताछ

गिरफ्तार आरोपी अरविंद कुमार को कृष्णाब्रह्म थाना लाया जा रहा है, जहां पुलिस उससे मामले को लेकर गहन पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान पुलिस कथित घटना से जुड़े तथ्यों, आरोपों और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।आरोपी से पूछताछ के लिए डुमरांव के प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार और कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष चंदन कुमार थाना परिसर में मौजूद हैं। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी से पूरे मामले को लेकर आवश्यक जानकारी ली जाएगी।

दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

गौरतलब है कि नाबालिग छात्राओं से जुड़े इस गंभीर मामले में आरोपित दोनों शिक्षक घटना के बाद से पुलिस की रडार पर थे। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में मुख्य आरोपी अरविंद कुमार को ब्रह्मपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अब पूछताछ के दौरान पुलिस मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को सामने लाने का प्रयास करेगी। वहीं, दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button