OTHERS

एबीवीपी बक्सर नगर इकाई का पुनर्गठन, सदस्यता कार्यशाला में नई टीम का हुआ ऐलान

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रहित, राष्ट्र निर्माण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर हुई चर्चा, सत्र 2026-27 के लिए नई नगर कार्यकारिणी घोषित

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बक्सर नगर इकाई द्वारा शुक्रवार, 24 जुलाई को नगर स्थित महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में जिला सदस्यता कार्यशाला सह नगर इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, छात्रहित, राष्ट्र निर्माण और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सत्र 2026-27 के लिए नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह ने की, जबकि संचालन प्रियांशु शुभम ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

 

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठनों में शामिल है एबीवीपी : प्रो. डॉ. रवि प्रभात
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख प्रो. डॉ. रवि प्रभात ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठनों में से एक है। उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता निर्माण की क्षमता, आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क है।

 

शिक्षा में राष्ट्रवादी सोच और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का लक्ष्य
नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय ने कहा कि एबीवीपी का मूल उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रवादी सोच, भारतीय संस्कृति और स्वदेशी गौरव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा के व्यवसायीकरण का लगातार विरोध करता रहा है तथा क्षेत्रीय भाषाओं, स्थानीय ऐतिहासिक नायकों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समर्थन में सदैव संघर्ष करता है।

हिंसा का विरोध, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग
जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि एबीवीपी छात्रों के अधिकारों और हितों के लिए निरंतर संघर्ष करती है, लेकिन किसी भी प्रकार की हिंसा एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का विरोध करती है। उन्होंने परीक्षाओं में पारदर्शिता और उच्च शिक्षा व्यवस्था में संस्थागत सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने सत्र 2026-27 के लिए बक्सर नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

 

सत्र 2026-27 के लिए घोषित नई नगर कार्यकारिणी
नगर अध्यक्ष: प्रो. डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय
नगर उपाध्यक्ष: पवन कुमार पाण्डेय
नगर मंत्री: विवेक पांडेय
नगर सह मंत्री: हिमांशु कश्यप, संजीत यादव, ऋषि नंदन दुबे, सुमित कुमार तिवारी, काजल कुमारी
जिला SFD प्रमुख: आदित्य सिंह
जिला SFS प्रमुख: राहुल कुमार
जिला सोशल मीडिया प्रमुख: दिव्यांशु मिश्रा
राष्ट्रीय कला मंच जिला प्रमुख: सौरभ चौबे
कार्यालय प्रमुख: बंटी पटेल
नगर SFD प्रमुख: समीर कुमार तिवारी
नगर SFS प्रमुख: उज्ज्वल चौबे
नगर सोशल मीडिया प्रमुख: सागर सोनी
राष्ट्रीय कला मंच नगर प्रमुख: प्रभास कुमार चौबे
नगर NCC प्रमुख: नीतीश कुमार
नगर खेलो भारत प्रमुख: आदित्य गुप्ता

नगर कार्यकारिणी सदस्य: अभिषेक कुमार गुप्ता, रुद्र प्रताप सिंह, शुभम राय, आलोक मिश्रा, अकालु पासवान, पवन कुमार, कृष्णा कुमार, प्रिंस कुमार, सुन्दरम कुमार, सुधांशु ओझा, देव कुमार, सुमित सिंह, रवि कुमार, प्रिया कुमारी एवं काजल कुमारी।

सैकड़ों छात्र-छात्राओं की रही सहभागिता
कार्यक्रम के अंत में दुर्गेश पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर निर्भय ओझा, शुभांकित पांडेय, रोहित मिश्रा, गोल्डी मिश्रा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर सदस्यता अभियान एवं संगठन के उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button