OTHERS

छठ व्रती माताओं के बीच पूजन सामग्री और साड़ी वितरित करेंगे युवा पत्रकार पंकज पांडेय

13 नवंबर को नया चौक स्थित श्री चंद्र मंदिर परिसर में होगा आयोजन, नारियल, सूप और साड़ी भेंट कर व्रती माताओं के प्रति प्रकट करेंगे सम्मान और सहयोग का भाव

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की छटा इन दिनों पूरे बक्सर जिले में देखने को मिल रही है। चार दिवसीय इस पावन पर्व को लेकर घरों से लेकर घाटों तक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, छठी मैया की आराधना में जुटी व्रती माताओं की सेवा और सहयोग के लिए सामाजिक स्तर पर भी कई सराहनीय पहल की जा रही हैं। इसी कड़ी में जिले के युवा पत्रकार पंकज पांडेय ने छठ व्रती माताओं के बीच पूजन सामग्री एवं वस्त्र वितरित करने की विशेष पहल की है।

 

इस पुनीत पहल के तहत आगामी *13 नवंबर को दोपहर 12 बजे नया चौक स्थित श्री चंद्र मंदिर परिसर* में छठ व्रती माताओं के बीच नारियल, सूप (सुपली) और साड़ी का वितरण किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छठ महापर्व की पवित्रता और लोक आस्था के साथ जरूरतमंद व्रती माताओं के प्रति सम्मान, सहयोग और सेवा की भावना प्रकट करना है। इस अवसर पर युवा पत्रकार पंकज पांडेय के साथ बक्सर पत्रकार संघ के प्रतिनिधियों सहित रितेश वर्मा, अजय मानसिंहका, सुजीत सिंह संटू, रितेश श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार समेत कई सहयोगी मौजूद रहेंगे। सभी मिलकर व्रती माताओं को छठ पूजन सामग्री एवं वस्त्र भेंट करेंगे।

 

गौरतलब है कि पंकज पांडेय जिले के सक्रिय और तेजतर्रार युवा पत्रकारों में अपनी पहचान रखते हैं। वर्तमान में वे बक्सर लाइव, सम्पूर्ण भारत अखबार और मीडिया दर्शन के जिला ब्यूरो प्रभारी के रूप में पत्रकारिता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ-साथ वे सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते रहे हैं।

छठ जैसे लोक आस्था के महापर्व पर व्रती माताओं के बीच पूजन सामग्री और साड़ी का वितरण केवल सहयोग नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान, आत्मीयता और सामाजिक संवेदनशीलता का प्रतीक है। यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और एकजुटता का सकारात्मक संदेश देने के साथ यह भी दर्शाती है कि पत्रकारिता का दायित्व खबरों के प्रकाशन तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button