OTHERS

11 नवंबर को धूमधाम से मनेगी चित्रगुप्त पूजा, तैयारियों को लेकर समिति की बैठक में बनी सहमति

चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय, सुबह 10 बजे होगी पूजा-अर्चना, संध्या में सजेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
चित्रगुप्त पूजा के आयोजन को लेकर चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में चित्रगुप्त पूजा समिति, श्री गौरी शंकर मंदिर एवं चित्रगुप्त परिवार मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा को हर्षोल्लास, श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री शशि भूषण वर्मा ने की, जबकि मंच का संचालन दिलीप कुमार सिन्हा (गुरु लाल) ने किया।

 

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा का आयोजन 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पूजा-अर्चना की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इस दौरान विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाएगी। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

 

वहीं, दिनभर के धार्मिक आयोजन के बाद संध्या बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलेगा। बैठक में सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग, सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सुललन लाल, सुजीत कुमार सिन्हा, पप्पू लाल, जितेंद्र श्रीवास्तव, मनोज लाल, हीना लाल, विकास सिन्हा, सत्यराज सिन्हा, मनन लाल, राजू लाल, नीरज सिन्हा, बबुआ जी, मोहन श्रीवास्तव, रमन जी, दिलीप सुदू जी सहित कायस्थ परिवार के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर चित्रगुप्त पूजा को भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के अधिक से अधिक लोगों से पूजा में शामिल होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button