RELIGION

श्री रामेश्वर नाथ मंदिर में 1008 घटों से महादेव का किया गया रूद्राभिषेक

जानकी नवमी के पावन अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान का हुआ आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
सर्वजन कल्याण सेवा समिति सिद्धाश्रम धाम, बक्सर की ओर से शनिवार को रामरेखा घाट स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर में देवों के देव महादेव का 18वां महा रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही रूद्राभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में जुटने लगी। लोगों ने सामूहिक रूप से रूप से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। मंदिर का परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्री रामेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का अद्भुत श्रृंगार किया गया था। मंदिर में काफी संख्या में भक्तजनों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मंगल की कामना की।

 

श्री शास्त्री जी पौराणिक जी महाराज ने बताया कि 1008 घटों द्वारा भगवान श्री रामेश्वर नाथ जी का दूध, दही, ईख रस, मधुरस, स्वर्ण जल, रजत जल, अनेक प्रकार के फल रस, गंगाजल द्वारा भगवान शिव जी का भव्य रूप में अभिषेक किया गया। सर्वजन कल्याण सेवा समिति के सभी सदस्य एवं अन्य भक्तगण सैकड़ो की संख्या में शामिल रहे।

 

श्री पौराणिक जी महाराज ने कहा कि पूर्व ज्ञात कार्यक्रम के अनुसार आज जानकी जी के प्रकट उत्सव के शुभ और पावन उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साल 2007 से ही हर साल समिति यह आयोजन कराते जा रही है। कोरोना काल के कारण 2 वर्ष केवल सरकार के निर्देशानुसार कार्यक्रम बाधित रहा उसके बाद निरंतर यह कार्यक्रम हर साल जारी रहा। 18 पुराण की कथा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पूर्व हर वर्ष भगवान भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक किया जाता है।

 

श्री पौराणिक जी महाराज ने कहा कि इस वर्ष दिनांक 7 जून से 15 जून तक अधिक मास में श्रीमद् भागवत कथा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। दिनांक 7 जून को जल भरी होगी तथा विशाल भंडारा सह पूर्णाहुति दिनांक 15 जून को होगा। समिति पूरे बक्सर सहित संपूर्ण देश के लोगों से आग्रह करती है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सभी लोग शामिल हो जिससे संपूर्ण विश्व का कल्याण हो एवं सबका मंगल हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button