दस सूत्री मांगों के समर्थन में जिला परिषद सदस्यों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
जिला परिषद सदस्यों ने कहा - डीडीसी की मनमानी से विकास कार्यों पर लगा विराम


न्यूज विजन। बक्सर
जिला परिषद के विकास कार्यों को गति देने के लिए आवंटित राशि 15वीं वित्त एवं षष्टम राज्य वित्त के करोड़ों रुपए की लंबित राशि व पूर्ण कार्यों का भुगतान समेत दस सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को जिला परिषद सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। उन्होंने डीडीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला परिषद सदस्य केदार सिंह ने कहा कि यहां के डीडीसी की मनमानी के चलते विकास कार्य पर विराम लग गया है। आज हम सभी जनप्रतिनिधि जनता के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं रह गये हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद बक्सर के सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि 15वीं वित्त एवं षष्टम राज्य वित के करोड़ो की राशि लंबित है। वहीं पूर्ण कार्यों का भुगतान लंबित हैं। जिला परिषद की सामान्य बैठक के कार्यों का अनुपालन सहित अन्य जिला परिषद के कार्यों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित नहीं होता है, तब तक सभी जिला परिषद सदस्य अनिश्चितकालीन धरना पर रहते हुए प्रदर्शन करेंगे।
सदस्यों ने जिला परिषद के पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि को विभाग से वापस मंगवाने की मांग की। उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बक्सर के लगभग पांच महीना योगदान के बाद भी आज तक एक भी दिन जिला परिषद कार्यालय में आकर कार्यों का निष्पादन नहीं किया गया और न ही आजतक योजनाओं का एक रुपया का भुगतान किया गया।
मौके पर जिला परिषद सदस्य केदार सिंह, राजीव कुमार, निलम देवी, धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर, बेबी देवी, गायत्री देवी, ममता कुमारी, सुनैना देवी आदि मौजूद थीं।
वीडियो देखें :





