अक्षय तृतीया पर बक्सर में “Glam By Sneha” का भव्य शुभारंभ, युवतियों को मिलेगा ब्यूटी सर्विस के साथ रोजगार का सुनहरा मौका
मेकअप से लेकर प्रोफेशनल ट्रेनिंग तक—एक ही छत के नीचे आधुनिक सुविधाएं, स्नेहा सिंह का उद्देश्य युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर शहर के यमुना चौक पर सोमवार, 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर “Glam By Sneha” मेकअप एंड अकादमी का भव्य उद्घाटन चिल्हरी पंचायत की मुखिया विभा सिंह एवं प्रोप्राइटर स्नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस नए संस्थान के खुलने से न सिर्फ शहरवासियों को आधुनिक ब्यूटी सेवाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय युवतियों को कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। उद्घाटन के मौके पर विमलेश सिंह, उत्तम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
संस्थान की प्रोपराइटर स्नेहा सिंह ने बताया कि “Glam By Sneha” का मुख्य उद्देश्य बक्सर और आसपास के क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली ब्यूटी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही इच्छुक युवतियों को प्रोफेशनल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है, जिससे प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह अकादमी युवतियों के लिए करियर निर्माण का एक बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगी। पार्लर में ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हेयर स्टाइलिंग एंड डिजाइनिंग, प्री-वेडिंग ग्रूमिंग, स्किन केयर ट्रीटमेंट, परमानेंट हेयर एक्सटेंशन और विभिन्न प्रकार के हेयर केमिकल ट्रीटमेंट जैसी सेवाएं दी जाएंगी। सभी सेवाएं आधुनिक तकनीक और नवीनतम ट्रेंड के अनुसार तैयार की गई हैं, जिससे ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव मिल सके।
स्नेहा सिंह ने आगे बताया कि यह अकादमी केवल सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां प्रोफेशनल कोर्स भी संचालित किए जाएंगे। इनमें प्रोफेशनल मेकअप कोर्स, ब्राइडल मास्टर क्लास, हेयर स्टाइलिंग कोर्स, हेयर ट्रीटमेंट एवं केमिकल कोर्स, परमानेंट हेयर एक्सटेंशन ट्रेनिंग और पोर्टफोलियो डेवलपमेंट जैसे कोर्स शामिल हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को इंडस्ट्री के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव प्रदान किया जाएगा, जिससे वे भविष्य में सफल मेकअप आर्टिस्ट या ब्यूटी एक्सपर्ट बन सकें। कोर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि शुरुआती स्तर की युवतियां भी आसानी से सीख सकें और धीरे-धीरे एडवांस स्तर तक पहुंच सकें। कोर्स पूर्ण होने के बाद प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
अकादमी सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से जुड़ी रहेगी। इच्छुक लोग इंस्टाग्राम (@get_glam_by_sneha) और फेसबुक (Sneha Singh) के जरिए सेवाओं, कोर्स और ऑफर्स से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उद्घाटन के मौके पर विशेष ऑफर्स और आकर्षक योजनाएं भी उपलब्ध रहने की संभावना है। अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर इस संस्थान का शुभारंभ शहर में सौंदर्य और स्वरोजगार के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि “Glam By Sneha” आने वाले समय में बक्सर का प्रमुख ब्यूटी और ट्रेनिंग हब बनेगा।
वीडियो देखें :





