बक्सर में 22 अप्रैल को मेगा फ्री हेल्थ कैंप: किडनी, स्किन, दांत समेत कई रोगों की होगी मुफ्त जांच
प्रकाश यूरो एंड स्टोन क्लिनिक में विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श, दवाइयां और जांच भी रहेंगी निशुल्क


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर शहर के चरित्रवन कॉलेज गेट स्थित प्रकाश यूरो एंड स्टोन क्लिनिक में 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को एक दिवसीय मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की मुफ्त जांच, परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराएंगे। शिविर में किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि प्रकाश, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन कुमार सिंह, फिजिशियन डॉ. विशाल ओझा तथा डेंटल सर्जन डॉ. आशुतोष मौजूद रहेंगे। शिविर के दौरान किडनी, चर्म रोग, दांत एवं सामान्य बीमारियों की जांच की जाएगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां और आवश्यक जांच सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
क्लिनिक के संचालक प्रेम तिवारी ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों को पूरी तरह निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। शिविर की सफलता को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस कार्य में जीएनएम पूनम पांडेय, एएनएम चंदन यादव, रिंकू शर्मा, शुभम, सरिता चौबे एवं पूजा कुमारी सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। अधिक जानकारी के लिए 620338856 पर संपर्क किया जा सकता है।
वीडियो देखें :





