बक्सर के Mount Litera Zee School का बड़ा ऐलान: जिला टॉपर्स को 12वीं तक फ्री शिक्षा, टैबलेट और किताबें भी मिलेंगी
10वीं में टॉप करने वाले छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 90% से अधिक अंक वालों को भी 50% फीस छूट का लाभ


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए Mount Litera Zee School ने 10वीं के जिला टॉपर्स के लिए विशेष योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत सीबीएसई, आईसीएसई और बिहार बोर्ड के टॉपर्स को 12वीं तक पूरी तरह नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विद्यालय के निदेशक सत्येंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. एस. के. सिंह एवं उप-प्राचार्य विजया मिश्रा ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि चयनित विद्यार्थियों से 11वीं में नामांकन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्कूल प्रबंधन ने जानकारी दी कि टॉपर्स को न केवल ट्यूशन फीस से पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा, बल्कि उन्हें यूनिफॉर्म, किताबें और एक टैबलेट भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे आधुनिक संसाधनों के साथ अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकें।
इसके अलावा, जिन विद्यार्थियों ने 10वीं परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन वे जिला टॉपर नहीं हैं, उन्हें भी 12वीं तक की पढ़ाई के दौरान 50% तक फीस में छूट दी जाएगी। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस पहल से जिले के मेधावी छात्रों को न सिर्फ आर्थिक सहयोग मिलेगा, बल्कि उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा भी विकसित होगी। यह योजना बक्सर के शिक्षा जगत में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
वीडियो देखें :





