OTHERS

बाल विवाह, लैंगिक उत्पीड़न जैसी कुरीतियों पर हुई विस्तृत चर्चा

डुमरांव प्रखंड के अरियांव गांव में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर

डुमरांव प्रखंड के अरियांव गांव में महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बक्सर की ओर से बाल विवाह, लैंगिक उत्पीड़न जैसी कुरीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। जागरूकता कार्यक्रम एक तरह के सामूहिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही साथ महिला एवं बाल विकास निगम के मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं 112 आपातकालीन नम्बर, महिला पुनर्वास कोष, कौशल विकास आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

 

वहीं एक ही छत के नीचे प्रदान की जाने वाली सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं से संबंधित सुविधा जैसे जिला स्तर पर जिला नियोजन कार्यालय द्वारा दी जा रही सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा द्वारा विधवा और वृद्धा पेंशन,जिला नियोजन एवं परामर्श केंद्र द्वारा दी जाती सेवाएं, जिला प्रशासन अन्तर्गत सभी योजना के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया और आधार पंजीकृत करने पर बल दिया गया।

 

 

प्रचार के दौरान लैंगिक विशेषज्ञ श्रीमती शिवांगी, मल्टी-टास्किंग स्टाफ मुकेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button