ACCIDENT

बड़ी खबर: वीर कुंवर सिंह सेतु से गंगा में गिरी चार पहिया वाहन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

न्यूज विज़न। बक्सर
शहर के पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु से आज एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर अचानक गंगा नदी में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच-पड़ताल में जुट गई है।

फिलहाल वाहन पर कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। गोताखोरों और आपदा प्रबंधन की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि गंगा में डूबे वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश की जा सके।

पुलिस प्रशासन द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है और जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। यह हादसा कैसे हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।

जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको तुरंत अपडेट देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button