बकाया भुगतान समेत दस सूत्री मांगों को लेकर ममता कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बुधवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले ममता कार्यकर्ता का प्रदर्शन सिविल सर्जन के समक्ष किया गया और 10 सूत्री मांगों को लेकर सिविल सर्जन के माध्यम से अपनी मांगे को राज्य सरकार के समक्ष भेजने का अनुरोध किया गया। जिसमें बक्सर जिला के विभिन्न प्रखंडों से आयी ममता ने हिस्सा लिया।







कार्यक्रम की अध्यक्षा ममता कार्यकर्ता आरती कुमारी ने की वही जिला मंत्री बक्सर के आनंद कुमार सिंह ने ममता कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की 300 रुपए प्रसव का मानदेय बनता है जो की किसी का 8 महीने का किसी का 14 महीने का और किसी का 2 साल का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। इसका विरोध करते हुए ज्ञापन दिया गया और उनके द्वारा बताया गया की धरना प्रदर्शन से अगर मांगों को पूरी नहीं की गई तो राज्य में घेराव करने का कार्य करेंगे। प्रदर्शन के दौरान इंदु देवी, बसंती देवी, गीता देवी, रीना देवी, सुंदरी देवी, अस्तुर्वी देवी, धर्मशीला देवी, एवं अन्य और ममता कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


