सूर्य घर योजना के अन्तर्गत आयोजित कैंप में चार उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन


न्यूज विजन। बक्सर
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बुधवार को शहर के स्टेशन रोड में नए आवेदन, ऋण निस्तारण को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। प्रचंड गर्मी के बावजूद काफी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे।
कैम्प में बिजली कंपनी के एसडीओ राम-लखन राम, एलडीएम आफिस के सतीश कुमार, सतीश कुमार ने सोलर पैनल की ऊपर दी जा रही सब्सिडी के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही साथ कनक सोलर एंड एनर्जी के प्रोपराइटर अरुण कुमार सिंह एवं एरिया सेल्स मैनेजर राजन कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम को बक्सर जिले ही नहीं वरन पूरे बिहार में उच्च शिखर पर ले जाने के लिए और भी जगह पर विशेष रूप से कैंप करने का आयोजन का आह्वान किया।
इस कैंप में करीब 200 लोगों ने इस योजना के बारे में जानकारी ली। वहीं चार लोगों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया। कैंप में कनक सोलर के सीनियर सेल्स स्कूटिव रवि शंकर सिंह, चंदन सिंहरा ठौड़, गुप्तेश्वर पंडित मौजूद थे।





