OTHERS

रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में खुशी पांडे एवं अश्विनी कुमार ने मारी बाजी 

 बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 50 छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शनिवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के सौजन्य से रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन नगर के एमपी हाई स्कूल परिसर में किया गया। जिसमे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 50 सरकारी एवं निजी विद्यालयों से चयनित बच्चों ने भाग लिया। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और शिक्षा विभाग के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें एचआईवी एड्स पर जागरूकता एवं ज्ञान को बढ़ाने के जानकारियां भी दी गयी।

 

प्रतियोगिता में कैंब्रिज स्कूल चौसा के विद्यार्थी खुशी पांडे एवं अश्वनी कुमार ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन लिखित और मौखिक रूप से हुआ। इस प्रतियोगिता में आए हुए सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इनके साथ स्कूल के शिक्षक गण भी उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण संचारी रोग पदाधिकारी सह जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर शालिग्राम पांडे एवं शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बक्सर के द्वारा वितरण किया गया और उनके द्वारा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी गई।

 

कार्यक्रम के संयोजक शिव कृपाल दास जिला आईसीटीसी पर्यवेक्षक द्वारा बताया गया कि जो बच्चे प्रथम श्रेणी प्राप्त किए हैं उन्हें 7 दिसंबर को पटना में राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने जाना है। इस कार्यक्रम में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के रिसोर्स पर्सन राहुल कुमार सिंह एवं विदुर व्यास जी द्वारा क्विज मास्टर के रूप में आए थे इन्होंने बहुत सरल और सहज तरीके से बच्चों का चयन किया एवं बच्चों के बीच एचआईवी एड्स, ब्लड डोनेशन के बारे में जागरूक किए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व ब्रांड एंबेसडर सह(समाजसेवी)  सुन्दरम कुमार  का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। कार्यक्रम में एमपी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक का सहयोग रहा है । सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के काउंसलर मुकेश कुमार, अनिल कुमार इत्यादि   उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button