OTHERS

नगर भवन में जादू का जादू: पी.के. सरकार के हैरतअंगेज करतब देख दंग रह गए न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी

हवा में बच्चे को लटकाने से लेकर बक्से से कबूतर निकालने तक दिखे रोमांचक करतब, तालियों और उत्साह से गूंज उठा नगर भवन; मनोरंजन के साथ बच्चों की जिज्ञासा और कल्पनाशीलता को मिला नया अनुभव

न्यूज विज़न। बक्सर
न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, बक्सर के नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को नगर भवन, बक्सर में आयोजित भव्य मैजिक शो का भरपूर आनंद उठाया। प्रसिद्ध जादूगर पी.के. सरकार द्वारा प्रस्तुत इस कार्यक्रम में जादू, रोमांच और आश्चर्य से भरपूर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

 

जादूगर पी.के. सरकार ने अपने अनूठे जादुई कौशल, शानदार प्रस्तुति और मनोरंजक अंदाज से विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे-जैसे जादू के नए करतब सामने आते गए, वैसे-वैसे बच्चों का रोमांच और उत्सुकता भी बढ़ती गई। पूरा नगर भवन बच्चों की तालियों, हंसी और आश्चर्य की प्रतिक्रियाओं से गूंजता रहा।

 

मैजिक शो के दौरान हवा में बच्चे को लटकाने का अद्भुत प्रदर्शन विद्यार्थियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, बक्सों के भीतर से कबूतर निकालकर उन्हें हवा में उड़ाने की प्रस्तुति ने भी बच्चों का विशेष ध्यान खींचा। इसके अलावा, जादूगर ने एक लड़की के शरीर को बीच से अलग दिखाई देने वाला हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किया, जिसे देखकर विद्यार्थी अचंभित रह गए। हर प्रस्तुति के बाद बच्चों के बीच यही उत्सुकता बनी रही कि आखिर जादूगर ने यह कमाल किस तरह किया। जादूगर की हाथों की सफाई, रहस्यमयी प्रस्तुतियों और मनोरंजक अंदाज ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर कलाकार का उत्साहवर्धन किया और पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया।

शिक्षा के साथ मनोरंजन और रचनात्मकता पर जोर

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन का अवसर प्रदान करना तथा उनकी जिज्ञासा, कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को कक्षा-कक्ष के सामान्य वातावरण से अलग कुछ नया देखने, समझने और अनुभव करने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की जिज्ञासा, कल्पनाशीलता और रचनात्मक क्षमताओं का विकास करना भी आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होने के साथ-साथ उनके विद्यालयी जीवन को आनंदमय और यादगार बनाते हैं।

शिक्षकों की देखरेख में सुरक्षित रहा विद्यार्थियों का आवागमन

कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों को विद्यालय से वैन एवं बसों के माध्यम से शिक्षकों की देखरेख में नगर भवन तक सुरक्षित रूप से ले जाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के अनुशासन, सुरक्षा और आवागमन का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के निदेशक सच्चिदानंद सिंह, प्रबंध निदेशक पंकज सिंह एवं प्रधानाचार्य राजीव सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल माना गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शशि शेखर सर, रितेश सर, सुमित सर, अभिनव सर, विनोद सर, अमन सर, धनंजय सर एवं अभिषेक सर तथा शिक्षिकाओं शिवानी मिस, रीता मैम, नीतू मैम, शीला मैम, रोयानी मैम, माया मैम, प्रियंशी मिस, तान्या मिस, निकहत मिस एवं मुस्कान मिस सहित अन्य शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही। सभी ने विद्यार्थियों के अनुशासन, सुरक्षा, आवागमन एवं सामूहिक प्रबंधन का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से “Quality, Care & Commitment” के संकल्प के साथ आयोजित यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीखने और नए अनुभव हासिल करने का यादगार अवसर साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button