स्व. इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गयी




न्यूज़ विज़न । बक्सर
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी की 39 वीं पुण्यतिथि और भारत के पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की 148 वी जयंती समारोह जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे की अध्यक्षता में शहर के मेन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गयी। सर्वप्रथम दोनों महान विभूतियों को पुष्प एवं माल्यार्पण अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सभा का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रोहित उपाध्याय ने किया








श्रीमती इंदिरा गांधी ने भारत को विश्व की नंबर वन पटल पर स्थापित करने का काम किया : मनोज पांडेय
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने कहा की श्रीमती गांधी ने भारत को विश्व की नंबर वन पटल पर स्थापित करने का काम किया जो कि आज के नेता भूल रहे हैं यह बड़े ही निंदनीय है। वही सरदार वल्लभ भाई पटेल जिन्होंने बिखरे हुए भारत को एक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई इसका परिणाम है आज भारत एक दिखाई दे रहा है उनके द्वारा किए गए कार्यों पर हम सब चलकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।



श्रीमती गांधी देश की नहीं विश्व की ऐसी महिला शख्स थी जिन्होंने एकता और अखंडता के लिए अपने शहादत दी : संजय तिवारी
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा की श्रीमती गांधी देश की नहीं विश्व की ऐसी महिला शख्स थी जिन्होंने एकता और अखंडता के लिए अपने शहादत दी। वही राजपुर के कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम ने सरदार वल्लभभाई पटेल एवं श्रीमती इंदिरा गांधी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमती गांधी गरीब एवं गुरुबो की उत्थान के लिए दिन-रात जो भी कार्य की उनका योगदान हम सब कभी एवं देश की जनता नहीं भूल सकती।
डॉ प्रमोद ओझा एवं अनिल त्रिवेदी बीपीसीसी सदस्य विनय सिंह ने श्रीमती गांधी एवं सरदार पटेल पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोनों महान विभूतियों का योगदान हमसब देशवासी कभी भी भूल नहीं सकते इन नेताओं ने कहा कि श्रीमती गांधी देश ही नही बल्कि विश्व की महान नेत्री में एक थी।
समारोह को संबोधित करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कामेश्वर पांडे, डॉ सत्येंद्र ओझा, राम प्रसाद द्विवेदी, टुनटुन द्विवेदी, वीरेंद्र राम, त्रिजोगी मिश्रा, डॉ प्रभाकर कुमार, रविंद्र राय, संजय कुमार दुबे, विद्यापति तिवारी, श्रीमती निर्मला देवी, श्रीमती पुष्पा वर्मा, अशोक कुमार पांडे, अजय कुमार ओझा, प्रखंड अध्यक्ष अभय मिश्रा, अनु पांडे, शिवाकांत मिश्रा, गोपाल जी तिवारी, उपेंद्र ओझा, अशोक पांडे, बंटी शर्मा, जितेंद्र पांडे, आशीष कुमार उपाध्याय, विकास कुमार ओझा, बी एन वर्मा, संजय कुमार पांडे, संतोष उपाध्याय वार्ड पार्षद ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।।

