कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टॉपर बने विनायक और चंद्र प्रकाश
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


न्यूज विजन। बक्सर
बुधवार को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित होते ही कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों में हर्ष एवं उत्साह की लहर दौड़ गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार विज्ञान संकाय में चन्द्र प्रकाश राय ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य संकाय में विनायक सिंह ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर का स्थान हासिल किया।
विज्ञान संकाय में आदर्श उपाध्याय ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि धृति ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में सान्या कुमारी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अक्षत पाण्डेय ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विज्ञान संकाय से नीलम ने 90.8 प्रतिशत एवं उन्नति राय ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया है। इस शानदार सफलता के उपरांत विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी साझा की तथा सफलता का उत्सव मनाया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ० मोहन चौबे, एक्जीक्यूटिव प्राचार्य बीएस राव, प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे, उप-प्राचार्य श्रीकृष्ण कांत ओझा एवं धर्मवीर दूबे सहित शिक्षकगण रवि सिंह, पुष्पांजय कश्यप, बृजेश कुमार, रवि पाण्डेय, ओम प्रकाश, संजय कुमार द्विवेदी, अंकुर कुमार, खुशबू, संजय कुमार राय एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





