POLITICS

स्वर्गीय रामविलास पासवान की 77 वी जयंती समारोह लोजपा कार्यालय में मनाई गई

दूसरे अंबेडकर के रूप में प्रसिद्ध हुए थे स्व रामबिलास पासवान : अखिलेश

न्यूज विजन। बक्सर
बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला कार्यालय में स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की 77 वी जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने किया। वही संचालन एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पासवान ने किया। जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव और बक्सर जिला प्रभारी सोनू सिंह व प्रदेश महासचिव व बक्सर के सह प्रभारी सुरेश पासवान जी उपस्थित रहे।
जयंती समारोह के अवसर पर जिला कार्यालय को फूल माला बैलून से सजाया गया।
जयंती समारोह का शुभारंभ स्वर्गीय रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उसके बाद जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के साथ संयुक्त रूप से केक काटकर जयंती मनाई गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी गई। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की 77 वी जयंती पुरे देश के प्रत्येक जिला मे मनाया जा रहा है। उन्हे बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के बाद पुरे देश मे दुसरे अंबेडकर के रूप मे जाना जाता था। वे 51 वर्ष के संसदीय जीवन मे एक रूपया का दाग नही लगा। पुरा जीवन बेदाग रहे। भारत के छः प्रधानमंत्री के साथ काम किया। जिस विभाग मे रहे उस विभाग को बिकास के चरमोत्कर्ष पर पहुँचा दिए। उन्ही के पदचिन्ह पर चिराग पासवान चल रहे है। इस मौके पर हम सभी संकल्प लेते है की 2025 मे बिहार का मुख्यमंत्री चिराग पासवान को बनाकर ही दम लेगे।
जिला के प्रभारी श्री सोनू सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान के विचारों को आदर्शों को आत्मसात करेंगे। सुरेश पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान जी जब जिंदा थे। उन्होंने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन का रूपरेखा तैयार किया था। बिहार के विकसित बनाने के लिए बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट डॉक्यूमेंट्री को बिहार मे लागू करना है। यह वीजन चिराग पासवान जी गांव-गांव पहुंचाने का संकल्प लिया है। जयंती समारोह के अवसर पर उपस्थित संजय पासवान, नसीम अंसारी, नौशाद आलम, विवेक कुमार पांडेय, राजीव रंजन पासवान, संजीव राय, ठाकुर भानु शंकर सिंह, अरुण कुमार पासवान, पूनम मिश्रा , गुड्डू चौबे, विजय ओझा, ओमजी मिश्रा, राहुल चौबे, मनोज कुमार सिंह, राकेश दुबे, चंदन सिंह समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button